फैशन

एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 में हिस्सा लीजिए और एक बार फिर नीला ताज पहनिए

फैशन और ग्लैमर उद्योग में आइकन्स बनने वाली कई प्रतिभाशाली युवा महिलाओं की जिंदगियों को बदलने की विरासत को गौरव के साथ थामते हुए, एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 इस परंपरा को जारी रखने का संकल्प लेता है। अपने 55वें संस्करण में, इस सबसे लोकप्रिय सौंदर्य प्रतियोगिता का लक्ष्य आज की उन महिलाओं का पूरे दिल के साथ अपना समर्थन देना है, जिनमें कल देश का प्रतिनिधित्व और प्रस्तुत करने की क्षमता है। विजेता मिस वर्ल्ड 2018 और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।
इस साल फिर यह सौंदर्य प्रतियोगिता भारत के सभी 30 राज्यों में (दिल्ली सहित) संभावित प्रतिभाएं खोजेगी, और एक एम्बेसडर चुनेगी जो नेशनल फाइनल्स में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्वदेशी प्रतिभा को सशक्त करते हुए, इन प्रतिनिधियों को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया पश्चिम बंगाल 2018, एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया पंजाब आदि का शीर्षक दिया जाएगा, अंतिम राउंड से पहले जिसमें राष्ट्रीय विजेताओं को ताज पहनाया जाएगा।
मिस वर्ल्ड 2017, मानुषी छिल्लर जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है, वे 17 सालों के बाद भारत में प्रसिद्ध नीला ताज वापस लेकर आई हैं।
प्रत्येक राज्य के शीर्ष 3 प्रतियोगियों को एक 24 फरवरी 2018 को बंगलुरु (दक्षिण क्षेत्र), 17 मार्च, 2018 को कोलकाता (पूर्व क्षेत्र), 12 अप्रैल, 2018 को दिल्ली (उत्तरी क्षेत्र) और 13 मई, 2018 को पुणे (पश्चिमी क्षेत्र) में आयोजित किए जाने वाले राज्य के क्षेत्रीय क्राउनिंग समारोह के लिए एक गोल्डन टिकट दिया जाएगा, जिसमें एक सक्षम लड़की को मुंबई में ग्रांड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
किसी के लड़की के लिए प्रतिभागिता के मापदंड में शामिल है : कद का मापदंड 5’5” और उससे अधिक है, उम्र है 18-25 साल (31 दिसंबर 2018 को 25 साल) और स्विमवियर राउंड को ऑडिशंस से अलग कर दिया गया है।
चारों क्षेत्रों में से प्रत्येक का मार्गदर्शन एक सेलिब्रिटी सलाहकार करेंगी, जिन्हें मार्गदर्शन देने और अपने अनुभव साझा करने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का फैसला करने और चुनने की जिम्मेदारी दी गई है।
नेहा धूपिया (उत्तरी क्षेत्र) : वह एक फैशनिस्ता, पूर्व मिस इंडिया, एक्ट्रेस साथ ही एक टॉक शो की मेजबान भी हैं। समय के साथ विभिन्न तरह के काम करके, नेहा ने अपने हर प्रोजेक्ट में अपनी कुशलता साबित की है। वह पिछले साल भी इसी क्षेत्र की सलाहकार थी और मानुषी वह लड़की थी जिन्हें उन्होंने ही मार्गदर्शन दिया था कि उनका राज्य हरियाणा इसी क्षेत्र में आता है।
रकुल प्रीत सिंह (दक्षिण क्षेत्र) : रकुल प्रीत सिंह प्रसिद्ध मॉडल और तमिल, बॉलीवुड एवं कन्नड़ फिल्मों में एक्ट्रेस हैं और वेंकाताद्रि एक्सप्रेस (2013) और लौक्यम (2014), किक 2 (2015) जैसे फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया है। वह जल्द ही नीरज पांडे की मूवी ‘अय्यारी’ में दिखेंगी।
पूजा हेगड़े (पश्चिमी क्षेत्र) : पूजा हेगड़े एक भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। जब उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदाड़ो (2016) में प्रमुख एक्ट्रेस के रूप में साइन किया गया था, तब वे ओका लैला कोसम और मुकुंदा (2014) में काम कर रही थी।
पूजा चोपड़ा (पूर्वी क्षेत्र) : पूजा चोपड़ा एक भारतीय मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस हैं। 2009 में, उन्हें मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था। वह मिस वर्ल्ड 2009 में सेमिकृफाइनलिस्ट भी थी और उन्होंने जोहानसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में मिस वर्ल्ड 2009 में ‘ब्यूटी विद अ परपज अवाॅर्ड’ भी जीता था। चोपड़ा ने एक ही साल में 8 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शीर्षक जीते हैं। चोपड़ा ने 2011 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने पोन्नार शंकर जैसी तेलुगु फिल्मों और बॉलीवुड में प्रमुख नायिका की भूमिकाएं निभाई हैं, उन्होंने मधुर भंडारकर की फैशन और हिरोइन में छोटी भूमिकाएं भी निभाई थी। हाल ही में, वह विपुल शाह की एक्शन फिल्म कमांडो में विद्युत जामवाल के साथ प्रमुख भूमिका में दिखी थी। वह जल्द ही नीरज पांडे की मूवी अय्यारी में भी दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *