व्यापार

ऑलकार्गो बोर्ड ने के.डब्ल्यू.ई ग्रुप से जी.के.ई.पी.एल. में 30% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंज़ूरी दी, यह कंपनी रु. 406.5 करोड़ में 1,50,000 शेयरों का अधिग्रहण करेगी

मुंबई। ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज हुई अपनी बैठक में 30 सितंबर, 2022 को समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय परिणामों को मंज़ूरी प्रदान की। वित्तवर्ष 2022 की दूसरी तिमाही की तुलना में वित्तवर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के समेकित परिणामों का सारांश

(रु. करोड़ में)
विवरण 30 सितंबर, 2022 को समाप्त हुई तिमाही 30 सितंबर, 2021 को समाप्त हुई तिमाही % वृद्धि (कमी)

परिचालनों से प्राप्त लाभ 5,300 4,978 6.5%
ई.बी.आई.टी.डी.ए. 450 362 24.2%

मुख्य विशेषतायें :

ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स ने तिमाही के लिए रु. 5,300 करोड़ के समेकित लाभ दर्ज किया और ई.बी.आई.टी.डी.ए. रु. 450 करोड़ पर रहा। असाधारण आय को छोड़कर टैक्स पूर्व लाभ रु. 352 करोड़ था, जिसमें सहयोगियों और संयुक्त उद्यमों से प्राप्त लाभ का अंश भी शामिल था। यह ज़बरदस्त प्रदर्शन और विकास दुनिया भर में विकास के अवसरों को सीमित करने वाली आर्थिक मंदी के आधार पर संभव हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला (आई.एस.सी.) के सबसे बड़े व्यवसाय वर्ग में, समुद्र के रास्ते भेजे जाने वाले माल के भाड़ों की दरों में गिरावट का रुख जारी रहा, जो कि इस वर्ष की शुरुआत में तिमाही के दौरान स्पॉट माल भाड़ों की दरों में तेज़ी से हुए सुधार के साथ शुरू हुआ था। इसके परिणामस्वरूप, लाभ में तिमाही-दर-तिमाही गिरावट देखी गई; हालाँकि, समुद्र के रास्ते भेजे जाने वाले माल का एक बड़ा हिस्से के पास-थ्रू लागत होने के कारण, अच्छे लाभ प्राप्त होना जारी रहा। डिजिटल प्रयासों और घर-घर तक माल पहुँचाने पर बढ़ते ध्यान के दम पर इस कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक ई.बी.आई.टी.डी.ए. लाभ दर्ज किया है।
गति के तहत एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स के व्यवसाय ने अपना तटस्थ प्रदर्शन जारी रखा जिससे वित्तवर्ष 2023 की पहली छमाही के लिए वित्तवर्ष 2022 की तुलना में ई.बी.आई.टी.डी.ए. में 3 गुना वृद्धि हुई। कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक्स व्यवसाय के विकास के लिए क्षमता और कार्यक्षेत्र उत्पन्न करने पर नए सिरे से ध्यान देने के साथ मज़बूत बना हुआ है। ऑलकार्गो टर्मिनलों के तहत जाने के लिए प्रस्तावित सी.एफ.एस. सहित अविलयित व्यवसायों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। सी.एफ.एस. के व्यवसाय ने जे.एन.पी.टी., मुंद्रा और चेन्नई के प्रमुख बंदरगाहों में अपना बाज़ार प्रभुत्व जारी रखा। कंपनी के उपस्कर व्यवसाय को नियोजित पूँजी को कम करके युक्तिसंगत बनाया गया है और इसका उपयोग इस समय 90% के स्तर के करीब है।
अपने व्यवसाय के प्रदर्शन पर बोलते हुए, शशि किरण शेट्टी, अध्यक्ष, ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स, ई.सी.यू.वर्ल्डवाइड और गति लिमिटेड ने कहा, “अपने सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, ग्राहक सबसे पहले और उद्यमिता के दर्शन को ऑलकार्गो में काम करने के एक तरीके के रूप में निहित करती है। अपनी क्षमताओं और परिवर्तनकारी विकास के एक वास्तविक प्रदर्शन में, हमने अब तक का सबसे अधिक दूसरी तिमाही का लाभ और ई.बी.आई.टी.डी.ए. दर्ज किया है और इस बार किसी भी तिमाही के लिए सबसे अधिक लाभ भी प्राप्त किया है।” गति में अतिरिक्त निवेश के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “गति के अधिग्रहण की हमारी यात्रा में अंतिम चरणों को देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। जैसे-जैसे हम महत्वपूर्ण अतिरिक्त निवेश करते जा रहे हैं यह प्रबंधन टीम में हमारे विश्वास को दर्शाता है। यह भारत के तेजी से हो रहे विकास और दुनिया के लिए एक प्रमुख निर्माण केंद्र के तौर पर उभरकर आने में हमारे विश्वास पर भी आधारित है। यह हमारे भारत के युवा आकांक्षियों को ध्यान में रखते हुए लगातार आर्थिक प्रगति की ओर ले जायेगा।” “पारस्परिक सम्मान पर आधारित के.डब्ल्यू.ई. ग्रुप के साथ हमारा एक अत्यंत घनिष्ठ संबंध हैं और यह सभी व्यवसायों में बनाए रखा जायेगा। इस अधिग्रहण के साथ, हम गति को विकसित करने के लिए अपनी पुनर्गठन की योजनाओं में तेज़ी लाने में सक्षम होंगे”, उन्होंने बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *