व्यापार

इंद्री बनी ‘दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की’ : व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स 2023 में जीता ‘बेस्ट इन शो डबल गोल्ड’ का खिताब

नई दिल्ली। भारत में पिकाडिली डिस्टिलरीज के प्रतिष्ठित घरेलू सिंगल माल्ट ब्रांड, इंद्री ने अपना नाम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की के रूप में दर्ज किया है। इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 को प्रतिष्ठित व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स में बेस्ट इन शो, डबल गोल्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार दुनिया भर में भारतीय सिंगल माल्ट की गुणवत्ता और बढ़ती लोकप्रियता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।
दुनिया के सबसे बड़े व्हिस्की टेस्टिंग कॉम्पटीशन में से एक, व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स हर साल दुनिया भर में व्हिस्की की 100 से अधिक किस्मों का मूल्यांकन करता है। सभी श्रेणियों में कई राउंड में कठोर परीक्षण के बाद, एल्को-बेव इंडस्ट्री के कुछ टॉप टेस्टमेकर्स और इन्फ्लुएंसर्स का एक पैनल प्रत्येक श्रेणी में एक व्हिस्की को सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की घोषित करता है। इसके अलावा, वे सभी बेस्ट-इन-क्लास व्हिस्की में से एक व्हिस्की को बेस्ट इन शो के रूप में चुनते हैं। इस वर्ष, इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 ने सैकड़ों स्कॉच व्हिस्की, बॉर्बन्स, कैनेडियन व्हिस्की, ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश सिंगल माल्ट को पछाड़कर दुनिया भर में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया है। इंद्री को मिला यह सम्मान बताता है कि भारत व्हिस्की के क्षेत्र में एक योग्य दावेदार के रूप में उभरा है, और दुनिया भर में भारत के नए उभरते सितारे – इंद्री का डंका बज रहा है।
भारतीय सिंगल माल्ट के इस विकास ने दुनिया भर में भारतीय स्पिरिट को लेकर नजरिया बदल दिया है। मुख्य रूप से स्कॉच-प्रेमी संस्कृति से हटकर, भारतीय सिंगल माल्ट लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। इसके चलते भारतीय व्हिस्की ने आज वह मुकाम हासिल कर लिया है, जो पहले कभी नहीं था। प्रीमियमीकरण, प्रामाणिक व्हिस्की की बढ़ती मांग और स्थानीयता को प्रोत्साहन देते हुए ग्लोबल ट्रेंड़स को अपनाने की इच्छा जैसे कारकों ने भारतीय व्हिस्की उद्योग के विकास में अहम योगदान दिया है।
पुरस्कार जीतने की इस शानदार उपलब्धि पर बात करते हुए, पिकाडिली डिस्टिलरीज के संस्थापक, सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, “दुनिया भर में भारत को लेकर धारणा तेजी से बदल रही है। भारत और भारतीय सभी मोर्चों पर नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, आप चाहे प्रौद्योगिकी की बात करें, व्यवसाय की, खेल की या फिर उच्च गुणवत्ता वाले प्रीमियम उत्पादों की, भारत की प्रतिष्ठा हर क्षेत्र में बढ़ रही है। भारत सैकड़ों वर्षों से अपनी उत्तम और उत्कृष्ट गुणवत्ता और बेहतर चीजों के लिए जाना जाता था और हमें लगता है कि भारत अपना जादू एक बार फिर वापस पा रहा है। चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरने से लेकर नीरज चोपड़ा द्वारा विश्व रिकॉर्ड तोड़ने और कई भारतीयों द्वारा ऐसे मील के पत्थर हासिल करने के साथ भारत ऐसी उपलब्धियां हासिल कर रहा है जैसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह भारत के लिए एक रोमांचक समय है और इस मामले में भारतीय व्हिस्की भी पीछे नहीं है। आज हम भारत के स्वर्णिम दौर की कहानी में अपनी भूमिका भी निभा रहे हैं। व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड पुरस्कारों में इंद्री को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की का दर्जा प्राप्त होने जैसी उपलब्धि ने, घरेलू गुणवत्ता वाले पेय पदार्थों को विश्व मानचित्र पर लाने की हमारी सोच को और मजबूत किया गया है। दुनिया भर की सैकड़ों व्हिस्की को पीछे छोड़ते हुए, ऐसे प्रसिद्ध मंच से यह पुरस्कार प्राप्त करना हमारे लिए एक गौरव की बात है।”
इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 एक पीटेड भारतीय सिंगल माल्ट है जो छह-पंक्ति वाली जौ से तैयार की गई है। यह भारत में तैयार किए गए पारंपरिक तांबे के बर्तनों में डिस्ट्रिल्ड की गई है। उत्तर भारत की सब ट्रॉपिकल जलवायु में काफी लंबे समय तक पीएक्स शेरी पीपों में सावधानी से पकाई गई यह अनूठी अभिव्यक्ति आपको किसी धुएं के झोंके की तरह लुभाती है। इसी के साथ ही कैंडिड ड्राइड फ्रूट, टोस्टेड नट्स, बेहतरीन मसाले, ओक, खट्टी मीठी चॉकलेट आदि जैसे असंख्य स्वाद आपकी इंद्रियों को जागृत कर देते हैं।
इंद्री के सफर की शुरुआत भारत के पहले ट्रिपल कास्क सिंगल माल्ट इंद्री-ट्रिनी से शुरू हुई थी। गुणवत्तापूर्ण घरेलू पेय पदार्थों को विश्व मानचित्र पर लाने के मिशन के साथ, पिकाडिली डिस्टिलरीज ने दो साल पहले अपनी तरह का अनोखा सिंगल माल्ट पेश किया था। 2021 में लॉन्च होने के बाद से, ब्रांड ने 14 से अधिक वैश्विक पुरस्कार जीते हैं।
इंद्री-ट्रिनी भारत के 19 राज्यों और 17 देशों में उपलब्ध है; इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 नवंबर से अमेरिका, भारत और चुनिंदा यूरोपीय देशों में उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *