मनोरंजन

मेरा पहला प्यार संगीत ही है : पाॅप सिंगर लेक्का

-शबनम नबी
पंजाबी संगीत उद्योग तेजी बढ़ता हुआ रचनात्मक क्षेत्र है। जैसे लोग हिंदी गानों को सुनना पसंद करते हैं वैसे ही लोगों रूचि पंजाबी गानों को सुनने में भी है। पंजाबी संगीत जगत में पाॅप सिंगर लेक्का का भी बहुत नाम है। अभी हाल ही में लेक्का अपने नए गाने ‘‘काबिले-ए-तारीफ’’ के प्रमोशन के लिए मीडिया से रूबरू हुई। लेक्का ने बताया कि उनको बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक था इसलिए उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। एक सिंगर बनने के सफर में उनके परिवार का बहुत सपोर्ट रहा है। लेक्का कहती हैं कि उनका पहला प्यार संगीत ही है। वो हमेशा से ही एक प्रोफेशनल सिंगर बनना चाहती थी। उनके परिवार में कोई भी संगीतकार नहीं है लेकिन फिर भी उन्होंने अपने दम पर अपने टैलेंट को निखारा और एक अच्छा सिंगर बनने के लिए बहुत मेहनत की। उनके आवाज़ की खनक लोगों को उनका गाना सुनने पर मजबूर करती है।

‘काबिले-ए-तारीफ’ एक प्यार का गीत है, प्रेम की अभिव्यक्ति का गीत है। यह हिंदी और पंजाबी दोनों भषाओं में है। गुरनज़र चट्टा ने इस गाने को लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *