हलचल

ईडीएमसी ने कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए लगाई मशीनें

नई दिल्ली। राजधानी के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने लैंडफिल साइट पर 2 और अत्याधुनिक मशीनें लगाई हैं। जिससे कचरे को और छोटे कनों में तब्दील करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कचरे के निस्तारण में भी वृद्धि होगी। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर और भावी चेयरमैन सत्यपाल सिंह ने लैंडफिल साइट का दौरा कर इस मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर संदीप कपूर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम गाजीपुर लैंडफिल साइट पर वर्षों से जमा कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में यहां लगातार नई-नई मशीनें लगाई जा रही है, जिससे कचरे को अलग-अलग करके उसे उपयोग लायक बनाया जा सकें। कपूर ने बताया कि यहां बैलिस्टिक मशीने लगाई गई थी लेकिन उस से 30 एमएम तक के कूड़े की छटाई हो रही थी। अब नई तकनीक की मदद से दो और मशीनों को लगाया गया है, जिससे 6 एमएम तक का कचरा निकल रहा है। यह कचरा पूरी तरीके से मिट्टी है, जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कपूर ने बताया कि इस तरह की अब तक चार मशीन लगाई जा चुकी है, जिसे जल्द ही 8 किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *