लाइफस्टाइलसौंदर्य

खूबसूरती की खान सेब

– शहनाज हुसैन
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ व हर्बल क्वीन
आज कल सेब का सीज़न है तथा मार्किट में रसीले सेब रेहड़ियों पर अक्सर देखे जा सकते हैं। इस मौसम में सबसे ज्यादा सस्ते तथा मीठे सेब मार्किट में आसानी से मिल जाते है। सेब का स्वास्थ्य के अलाबा सुन्दरता के लिए भी जम कर प्रयोग किया जाता है।
सेब को विश्वभर में स्वास्थ्यवर्धक तथा ताजे फलों के लिए जाना जाता है। ताजे सेब फाईबर, विटामिन-सी, काॅपर तथा विटामिन ‘ए’ जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं तथा सेब में विद्यमान ‘‘रैटीनायइस’’ शरीर में निरोगी त्वचा के विकास तथा त्वचा कैंसर के खतरे को कम करती है। सेब मात्र एक स्वादिष्ट फल ही नहीं है, बल्कि सुन्दरता के गुणों की खान भी है। सेब में विद्यमान मल्टी विटामिन पोषक तथा प्राकृतिक फ्रूट एसिड से त्वचा की रंगत में निखार आता है तथा टैनिंग से प्रतिरक्षा मिलती है। सेब के निरन्तर प्रयोग से शरीर में चिकनाई तथा रोगाणुओं से छुटकारा मिलता है जिससे शरीर में ताजगी स्वास्थ्यवर्धक तथा त्वचा में लालिमा आती है। सेब के निरन्तर प्रयोग से त्वचा पर काले दाग तथा कील-मुंहासे के उपचार में मदद मिलती है। सेब में मिनरल तथा विटामिन के अलावा पैकटिन तथा टैनिन विद्यमान होते है जिससे त्वचा की रंगत में गोरापन आता है। अत्यन्त संवेदनशील त्वचा पर पैक्टिन का अत्यन्त आरामदेह प्रभाव देखने में मिलता है। सेब को बेहतरीन स्किन टोनर फेशियल टोनर माना जाता है तथा सेब त्वचा को शान्त करता है, सिर की त्वचा साफ करता है तथा चेहरे से झुर्रियों को मिटाता है जिससे धमनियों में रक्त संचार बढ़ता है तथा त्वचा में खिंचाव आता है। सेब में एंटी आॅक्सीडैंट गुण विद्यमान होते है जिससे त्वचा में यौवनता बरकरार रहती है तथा बुढापे को रोकती है। नवीनतम अनुसन्धान में यह पाया गया है कि हरे सेबों में पाॅली फीनाइलन तत्व विद्यमान होते है जिससे बालों के झड़ने को रोकने में अहम मदद मिलती है।

  • सेब में फ्रूट एसिड विद्यमान होते है जोकि त्वचा को साफ करने में अहम भूमिका अदा करते है तथा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाती है जिससे त्वचा में चमक आती है तथा काले धब्बों से मुक्ति मिलती है।
  • सेब के जूस को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर सादे पानी से धोने से त्वचा में चमक तथा निखार आता है। फ्रूट एसिड से त्वचा में तैलीयपन कम होता है जिससे कील-मुंहासों को रोकने में मदद मिलती है।
  • सेब के रस में बादाम तेल तथा दूध् या दही मिलाकर स्क्रब के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है।
  • सेब के कद्दूकश को दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर होते है। सेब को जई, दही, शहद में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद चेहरे को धो डालिए।
  • सेब के असब के सिरके को अनेक सौंदर्य समस्याओं का समाधान माना जाता है। इससे त्वचा तथा खोपडी के एसिड एलकाईन संतुलन बना रहता है तथा यह कील-मुहासों में काफी मददगार साबित होती है।
  • सेब के असब के सिरके को बाहरी रूप में त्वचा तथा बालों की सौंदर्य समास्याओं के लिए प्रयोग किया जाता रहा है, इससे बाल धोने से अनेक फायदे होते है।
  • शैम्पू के बाद दोे चम्मच सेब के सत के सिरके को पानी के मग में डालकर सिर को धोने में बालों की सौंदर्य समस्याऐं खत्म होती है तथा बालों में चमक आती है।
  • यदि आप बालों की रूसी की समस्या से जूझ रहे है तो बालों को शैम्पू करने से आधे घण्टा पहले दो चम्मच सेब के सत के सिरके को खोपड़ी पर अहिस्ता-2 मलिए। इसके बाद बालों को शैम्पू से धोने से बालों की रूसी खत्म हो जाती है। अगर आप गम्भीर रूसी की समस्या का सामना कर रहे है तो सेब के सत के सिरके को रूई/काॅटन में डूबो कर पूरी खोपड़ी पर अहिस्ता-2 लगाऐं तथा इसे बालों में सोखनें दें। इसके आधे घंटा बाद बालों को शैम्पू से धो डाले तथा रूसी की समस्या खत्म हो जाएगी।
  • सेब के सत के सिरके को पानी में मिलाकर काॅटन की मदद से चेहरे पर लगाने से चेहरे का एसिड-एल्कालाईन संतुलन बना रहता है तथा त्वचा की सौन्दर्य समस्याओं से निजात मिलती है। सेब के सत के सिरके से त्वचा की खारिश/खुजली में भी मदद मिलती है।
  • अपने नहाने के पानी में सेब के सत के सिरके को डालकर पानी के नहाने में त्वचा की खाज-खुजली में राहत मिलती है। सेब के सत के सिरके से शरीर की गांठ तथा मस्सों से भी मुक्ति मिलती है। शरीर के मस्सों पर सेब के सत का सिरके के रोजाना लगाने से मस्से खत्म होेेे जाते है।
  • सेब के लगातार सेवन से आप लम्बे, चमकीले बाल पा सकते हैं। सेब में परोसायना ईडन बी2 मौजूद होते हैं जोकि बालों के स्वास्थ्य के लिए अति महत्वपूर्ण माने जाते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *