फैशनलाइफस्टाइल

छुट्टियों के दौरान यात्रा से प्रेरित है पार्क्स स्प्रिंग-समर कलेक्शन

फरीदाबाद। रेमंड के कैजुअल लाइफस्टाइल ब्रांड पार्क्स ने अपने नए स्प्रिंग-समर 2018 कलेक्शन को लॉन्च किये जाने की घोषणा की। इस कलेक्शन की थीम ‘वैकेशन डाउनलोड’ है। यह रोमांचक नया कलेक्शन छुट्टियों से प्रेरित है, इसमें आधुनिकता के साथ ही अनोखे पैटर्न, प्रिंट और फिनिश शामिल हैं। इसमें नए जमाने की शैलियों के साथ ही जीवंत आकर्षक रंगों का मिश्रण है, जिसे किसी पार्टी आयोजन से लेकर दैनिक जीवन में भी पहना जा सकता है।
छुट्टियों के मौसम में सबसे जरूरी आराम और स्टाइल दोनों को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। नए कलेक्शन में बाई-स्ट्रेच फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जो आरामदायक है। कपड़ों के डिजाइन में एंटी रिंकल गुण भी शामिल हैं। नये पार्क्स कलेक्शन का रखरखाव भी आसान है और यह हर रोज पहनने के लिए एक बढ़िया विकल्प है।
इस कलेक्शन के मुख्य आकर्षण में योग चिनोस और डेनिम, अरोमा टी-शर्ट और शर्ट, रिवर्सिबल शर्ट के साथ ही छुट्टियों से प्रेरित अनूठे प्रिंट्स शामिल हैं।
स्प्रिंग-समर 2018 कलेक्शन के लॉन्च पर पार्क्स की ब्रांड हेड प्रगति श्रीवास्तव ने कहा, ‘पार्क्स में हम हमारे नए स्प्रिंग-समर 2018 कलेक्शन के लॉन्च को लेकर रोमांचित हैं। यह नए स्टाइल और बेहतरीन कपड़े के साथ ही नए अंदाज के फैशन का एकदम सही मिश्रण है, जो नए और गतिशील पार्क्स का एक सच्चा प्रतिबिंब है। हम हमेशा आधुनिक फैशन के साथ अपने ग्राहकों को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं, ऐसे में हमारा नया स्प्रिंग समर कलेक्शन ‘वैकेशन डाउनलोड’ की थीम से प्रेरित है। पैसे की अहमियत के हिसाब से भी यह कीमत, यात्रा, खेल और पार्टी के लिए छुट्टियों के नजरिये से स्टाइल और परफॉर्मेंस के लिहाज से यह कलेक्शन बेहतरीन है। यह जल्द ही देश भर के स्टोर्स में उपलब्ध होगा।’

  • अरोमा : अरोमा शर्ट और पोलो के साथ पूरे दिन तरोताजा महसूस कीजिए। कपड़े में सुगंधित कैप्सूल के तत्व हैं, जो आपको पूरे दिन खुशबू देंगे।
  • योगडेनिम्स : अब त्वचा डेनिम में भी सांस ले सकेगी। योग डेनिम में बाई-स्ट्रेच वाले कपड़े की बुनाई है, जो योग चटाई से सड़क तक शानदार आराम देती है। यह एक सक्रिय जीवनशैली के अनुरूप कपड़े हैं।
  • योगचिनोस : इसमें बेहतरीन स्ट्रेच वाले कपड़े का इस्तेमाल किया गया है, जो इन चिनोस को आरामदायक बनाता है। यह चलने-फिरने में बहुत आरामदायक है। साथ ही उन लोगों के लिए है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस में शीर्ष पर रहना चाहते हैं।
  • रिवर्सिबल्स : एक कपड़े के दो फायदे, पार्क्स की बढ़ती हुई रिवर्सिबल रेंज को दर्शाते हैं। इस कलेक्शन के कपड़ों को आप दोनों ओर से पहन सकते हैं। ना किसी ओर से उलटा, ना किसी ओर से सीधा। यह इस फैशनेबल अंदाज के साथ कलेक्शन की सबसे मजेदार परिधान श्रंखला है।
  • फेदर टच : कम चमक, अधिक कार्यक्षमता, मजबूत, बेहतर नियमितता, त्वचा से कम घर्षण के साथ, इस गर्मियों में आरामदायक पहनावे के लिए यह सर्वोत्तम पेशकश है।
  • जीनोस : डेनिम के लुक और चिनोस के आराम को एकसाथ डिजाइन कर पार्क्स आपके लिए लेकर आया है जीनोस। यह सभी आकार और नीले रंग के सभी शेड्स में उपलब्ध है। जीनोस रोजाना के पोशाक के लिए बेहतरीन विकल्प है।
    पार्क्स स्प्रिंग-समर – 18 कलेक्शन में सीर सकर्स, मोजेक, ट्रॉपिकल प्रिंट, विविड लीव्स, टेनसेल, मोडल, लिनन के मिश्रण, जानवरों की आकृति से सजे शर्ट और डिजिटल ग्राफिक इंटरफेस वाले टी-शर्ट शामिल हैं। इसके अलावा एक्सेसरीज किए गए ट्राउजर्स और स्पोर्ट्स जैकेट पार्क्स को आज के लिहाज से फैशन और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन विक्ल्प बनाते हैं।
    पार्क्स वैकेशन डाउनलोड स्प्रिंग-समर – 18 कलेक्शन सभी एक्सक्लूसिव पार्क्स स्टोर्स, प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स, रेमंड की दुकानों और देशभर के अग्रणी फैशन आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *