लाइफस्टाइल

कुणाल कपूर की अगली खोज है पश्चिम बंगाल की असली शहर वाली रसोई

ब्रिटिश युग में शहर वाली सबसे प्रभावशाली व्यापारिक समुदायों में से एक था। कार्यक्रम में इस समुदाय के लोगों के रोजमर्रा के जीवन के बारे में बताया गया। जीवन के स्थानीय तरीके वाला यह समुदाय फूड के अपने अद्वितीय ब्लेंड के लिए मशहूर है। इनके खाने में मुगलई, बंगाली और राजस्थानी खाने का स्वाद मिला हुआ है। इनका खाना राजसी होता है। ‘द राॅयल पैलेट’ के अंतिम एपिसोड में नामचीन शेफ कुणाल कपूर कोलकाता और मुर्शिदाबाद के क्षेत्रों का दौरा कर इन व्यंजनों के रहस्यों की खोज कर रहे हैं।
आमों की यात्रा की जानकारी देते हुए कोलकाता के डुक्कर परिवार ने कुणाल को व्यंजनों से भरी थाली पेश की। इसमें आम से बने खट्टे और मीठे व्यंजन थे। इस समुदाय ने इंग्लैंड की महारानी को भी विशेष व्यंजन पेश किए थे। उन्होंने शाही परिवार एवं उनके बीच आदान प्रदान किए गए कुछ दस्तावेज भी दिखाए। बंगाल की एक और स्थानीय कारोबारी, नीता जी ने बताया कि समुदाय का भोजन न केवल कारोबारियों की आजीविका के लिए था, बल्कि स्वयं में शाही होने के साथ निरंतर विकसित हो रहा है।
ज्यादातर शहरवाली जैन मुर्शिदाबाद में रह रहे हैं। आजिमगंज में कुणाल की यात्रा दर्शकों को ब्रिटिश उपनिवेशवादी युग में ले गई। मुर्शिदाबाद के शहरवाली परिवार के सदस्य, दर्शन दुधोरिया ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल अपने सरसों तेल में बने व्यंजनों और सी-फुड बनाने के लिए मशहूर है। लेकिन लोगों को शहरवाली (बंगाल में युगों पहले बसे जैन व्यापारियों) के बारे में कम ही जानकारी है, जिन्होंने इस स्वादिष्ट और शाकाहारी जैन रसोई को लोकप्रिय बनाया, जो ‘षहरवाली थाली’ के रूप में प्रस्तुत की जाती है। मुझे ये स्वादिष्ट व्यंजन पेश करने की खुषी है, जिनसे खाना लजीज बनता है। ये खाना प्याज और लहसुन के बिना बनता है और टीवीएफ के द राॅयल पैलेट के माध्यम से यह पूरी दुनिया में पहुंचेगा।’’
इस रसोई की संपन्नता के बारे में शेफ कुणाल कपूर ने कहा, ‘‘शहरवाली की शाही लोगों से गहरा संबंध रहा है। शहर वाली शाही परिवार में नहीं जन्मे, लेकिन खाना बनाने की उनकी बारीकी इस खाने को शाही परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। शहर वाली फूड की उत्कृष्टता और भव्यता हमें एहसास कराती है कि राजाओं की जिंदगी कैसी होगी!’’
हमारे पसंदीदा भारतीय यूट्यूबर जाॅर्डिंडियन के साथ समापन करते हुए इस एपिसोड का अंत कुणाल और मेहमान नासर अन अजेह एवं विनीत कुमार द्वारा शहरवाली परिधान में स्वादिष्ट खाना प्रस्तुत करने के साथ होता है।
इस गुरुवार, 27 जून को टीवीएफ प्ले पर ट्यून करें और राजशाही अनुभव लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *