राष्ट्रीय

दिल्ली में आज सुबह का मौसम रहा बेहद सुहावना

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘आसमान के मुख्यरूप से साफ रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।’’ कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32.8 और 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *