राष्ट्रीय

इथोपिया विमान हादसे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जताया दुःख

नई दिल्ली। इथोपियाई एयरलाइंस के रविवार को हुए विमान हादसे में मरने वाले 157 लोगों में चार भारतीय भी शामिल थे। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इथोपिया में भारत के उच्चायुक्त को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिवारों को मदद प्रदान की जाए। चार भारतीय मृतकों में वैद्या पननेगेश भास्कर, वैद्या हंसीन पन्नागेश, नुकावर्पू मनीशा, शिखा गर्ग शामिल हैं। शिखा गर्ग पर्यावरण और वन मंत्रालय की कंसलटेंट थी। यूएन सेकेरेंट्री जनरल एंटीनो गुतरेस ने कहा है कि वो इस हादसे से काफी दुखी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इस हादसे में मरे लोगों के परिवार के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं। हम वहां के स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को इथोपियाई एयरलाइंस की एक उड़ान टेकऑफ करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 157 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *