लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हॉकी में आजमाया हाथ, ठोका गोल
-डॉ. प्रभात कुमार सिंघल
संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को अलग रंग में दिखे। राज्य स्तरीय संग्राम सिंह हॉकी प्रतियोगिता के समापन मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष बिरला खिलाड़ियों को देख खिलाड़ी बन गए। वे मैदान में उतरे और हॉकी पर हाथ आजमाया। यह देख ओलंपियन अशोक कुमार भी गोलकीपर की भूमिका में आ गए। लोकसभा अध्यक्ष बिरला की पहली दो हिट तो उन्होंने रोक ली, लेकिन तीसरी हिट में बिरला गोल करने में कामयाब हो गए।