राष्ट्रीय

हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है हमारी प्रतिभा : संदेश यादव

नई दिल्ली। भारत में छुपी हुई प्रतिभाओं में एक नई उर्जा का संचार लाने और देश के विकास में अपना योगदान देने वाले महान और उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करने के लिए 5वें अतुल्य भारत गौरव पुरस्कार समरोह का आयोजन सरदार पटेल मार्ग, नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में किया गया। इस समारोह में कई क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया व उन्हें भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन के महासचिव संदेश यादव ने मौजूद सभी लोगों को अभिनन्दन किया और इस समारोह में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया। इस सम्मान समारोह में भारत सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलसते, राज्यसभा सांसद सत्य नारायण जाटिया, लोकसभा सांसद मर्गनि भारत राम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। पुरस्कार समारोह में पद्मश्री कल्पना सरोज, रियल पैडमैन पद्मश्री ए.मुरुगनंथम, जनता सेवा के लिए पूर्व सांसद डॉ. प्रसन्ना कुमार पाटसानी, प्रशाशनिक में आईएएस एस. एम. राजू व अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस सेवा के लिए महानिदेशक उत्तर प्रदेश महेंद्र मोदी व पुलिस महानिरीक्षक विक्रम सहगल, खेल के लिए संग्राम सिंह, अर्जुन अवार्डी वीरेंद्र सिंह व दीपक कुमार, पर्यावरण के लिए यतिन गुप्ते, समाज सेवा में सुजन अविचन्द्रन, डॉ. दीपक हरके, मिस. तनिसा प्रसाद, प्रोजेक्ट 100 संस्था, खलील बाबू, ट्रांसजेंडर नेहा शर्मा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रिंसिपल सविता चड्ढा, डॉ. गणेश तारे, इनोवेशन व विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. नारायण कृष्णन, डॉ. मनमोहन सिंह, गिरीश परासर व धीरज आनंद, स्किल के लिए डॉ. रूपक वशिस्ठ, फैशन के लिए निवेदिता सब्बू, कला व संस्कृति में आरुषि निशंक, अभिनेत्रि राजश्री लांडगे व वृंदा सिंघल, आधारिक संरचना के लिए दीपक कपूर, पर्यटन के लिए दिनेश अग्रवाल आदि को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, भारत सरकार में चेयरमैन जस्टिस एन. के. जैन, फिल्म निदेशक मेहुल कुमार, समाजसेवी डी. एस. रावत, नरेश जैन आदि को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मशहूर सिंगर शंकर साहनी, जादूगर हसन कमाल रिजवी व कई मशहूर लोगों ने अपनी प्रस्तुतितियों और अपनी शिरकत से कार्यक्रम को और खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर भारत गौरव अवार्ड फॉउंडेशन के महासचिव संदेश यादव ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि भारत गौरव पुरस्कार का परिवार हर वर्ष बढ़ रहा है, और हमारी हर कोशिश भारत गौरव पुरस्कार को भारत का नोबेल पुरस्कार बनाने की है और हम इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *