Wednesday, May 22, 2024
Latest:
मूवी रिव्यु

काफी एंटरटेनिंग फिल्म है ड्रीम गर्ल

फिल्म का नाम : ड्रीम गर्ल
फिल्म के कलाकार : आयुष्मान खुराना, नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मंजोत सिंह, विजय राज, राजेश शर्मा और अभिषेक बनर्जी।
फिल्म के निर्देशक : राज शांडिल्य
फिल्म के निर्माता : एकता कपूर, शोभा कपूर
रेटिंग : 4/5

निर्देशक राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म आज से सिनेमाघरों में लग चुकी है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म देखने का क्रेज़ लोगों में बना हुआ था। ड्रीम गर्ल की कहानी मथुरा में रहने वाले एक ऐसे शख्स के बारे में है जो रामलीला में लड़कियों का रोल प्ले करता है मगर अपने पिता के तानों से तंग आकर वो एक कॉल सेंटर में जॉब करने लग जाता है, यहां पर वो अपने हुनर का इस्तेमाल करता है और पूजा बन लड़की की आवाज में बात कर लोगों का मन बहलाता है। जानते हैं कैसी है फिल्म?……

फिल्म की कहानी :
उत्तर प्रदेश का शहर मथुरा में जगजीत सिंह (अन्नू कपूर) अपने बेटे करमवीर सिंह (आयुष्मान खुराना) साथ रहते हैं। करम बेरोजगार है इसलिए उसके पिता बहुत परेशान रहते हैं। जगजीत सिंह परचून की दुकान चलाते हैं जहां मरणोपरांत लगने वाले सामान के बिक्री की जाती है, उनकी कमाई बहुत ज़्यादा न होने के कारण उनका घर भी गिरवी रखा हुआ है और उन पर कई बैंकों के लोन भी हैं। दूसरी तरफ करम सिंह बचपन से ही लड़की की आवाज निकालने में माहिर है और इसी वजह है मोहल्ले में होने वाली रामलीला में उसे सीता और कृष्णलीला में राधा का रोल दिया जाता है। अपनी भूमिकाओं से वह थोड़े बहुत पैसे भी कमा लेता है और उसे पहचान भी खूब मिलती है, लेकिन मसला यह है कि यह है पिता को बेटे की इस कला से आपत्ति है। जगजीत सिंह यह चाहते हैं कि करम कोई अच्छी और सम्मानित नौकरी करे। नौकरी की तलाश में एक दिन करम सिंह को छोटू (राजेश शर्मा) के कॉल सेंटर में अच्छी सैलेरी पर नौकरी मिल जाती है, लेकिन उसे वहां लड़की की आवाज में यानि पूजा बनकर फोन के ज़रिए लोगों से प्यार भरी बातें करनी पड़ती है। उसका यह राज उसके दोस्त स्माइली (मनजोत सिंह) और उसकी मंगेतर माही (नुसरत भरूचा) को पता नहीं होता। पूजा बनकर प्यार भरी बातें करने वाले करम की आवाज का जादू इस कदर सब पर चलता है कि पुलिस वाले राजपाल (विजय राज), माही के भाई महेंद्र (अभिषेक बनर्जी), किशोर टोटो (राज भंसाली), रोमा (निधि बिष्ट) और खुद उसके अपने पिता भी पूजा के प्यार में पागल होकर शादी करने का मन बना लेते हैं। इसके बाद शुरू होती है, मजेदार कहानी…….लेकिन पूरी कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

निर्देशक राज शांडिल्य ने फिल्म की कहानी को ज़्यादा उलझाया नहीं है, उनका पूरा फोकस कॉमेडी पर रहा है। ‘ड्रीम गर्ल’ में तीन गाने हैं, जो आपको काफी पसंद आएंगे। फिल्म में एक अच्छा मैसेज भी देने की कोशिश की गई है। कुल मिलाकर कहानी को बोझिल नहीं रखा गया है।

बात करें कलाकारों की एक्टिंग की तो आयुष्मान खुराना ने अपने दमदार एक्टिंग के दम पर लोगांे के दिलों में जगह बनाई है। फिल्म में उनकी काॅमिक टाइमिंग परफेक्ट है। नुसरत भरूचा ने अपना रोल बखूबी निभाया है। अन्नू कपूर एक मंझे हुए कलाकार हैं, यही वजह है कि वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। स्माईली के किरदार में मंजोत सिंह लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने में कामयाब हुए हैं। विजय राज का पुलिसिया शायर के रूप में रोल काफी मज़ेदार है। विजय राज की एक्टिंग भी कमाल की है। बाकी अन्य कलाकारों ने भी काफी अच्छा काम किया है।

फिल्म क्यों देखें? :
फिल्म काफी एंटरटेनिंग है, आपको खूब मज़ा आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *