राष्ट्रीय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री, श्री धर्मेंद्र प्रधान 05 सितंबर को उत्कृष्ट संकाय सदस्यों, अभिनव छात्रों और चुनिंदा संस्थानों को “शिक्षक दिवस” पर पुरस्कार प्रदान करेंगे

नई दिल्ली। एआईसीटीई ने छात्रों के बीच असाधारण शिक्षकों की पहचान करने और उन्हें प्रेरित करने, उनकी उत्कृष्टता, सबसे अच्छा अभ्यास, नवीनता और रचनात्मकता को पहचानने और प्रेरित करने के लिए और संस्थानों के बीच पर्यावरण संवेदनशीलता के लिए विश्वेश्वरैया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, डॉ प्रीतम सिंह सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, छात्र विश्वकर्मा पुरस्कार और क्लीन और स्मार्ट कैंपस पुरस्कार की शुरुआत की है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान 05 सितंबर 2021 को शाम 4ः00 बजे अभातशिप मुख्यालय, नई दिल्ली में उत्कृष्ट संकाय सदस्यों, अभिनव छात्रों और चुनिंदा संस्थानों को ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।
अभातशिप विश्वेश्वरैया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में 17 संकाय सदस्यों को प्रदान किए जाएंगे, जबकि 3 संकाय सदस्यों को प्रबंधन शिक्षा में डॉ प्रीतम सिंह सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
अभातशिप-छात्र विश्वकर्मा पुरस्कार छात्रों की 24 टीमों को प्रदान किया जाएगा। उनके पुरस्कार विजेता मॉडलों को एआईसीटीई में भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस वर्ष पुरस्कार का विषय ‘भारत का आर्थिक सुधार पोस्ट ब्व्टप्क्रू रिवर्स माइग्रेशन एंड रिहैबिलिटेशन प्लान’ था।
क्लीन और स्मार्ट कैंपस पुरस्कार, 2020 भी 13 तकनीकी संस्थानों को प्रदान किया जाएगा। इन संस्थानों ने पर्यावरण के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है और सतत, स्वच्छ और हरित पर्यावरण नीति के साथ जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *