सामाजिक

वयो श्री सम्मान एवं पदक – 2023

कोटा। राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा मे अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 25 वर्षो से साईकिल से 50 किलोमीटर यात्रा कर पुस्तकालय मे आने वाले पाँचवी पास किसान कन्हैया लाल गोचर को सार्वजनिक पुस्तकालय प्रशासन द्वारा “वयो श्री सम्मान एवं पदक – 2023” से सम्मानित किया गया |
गौरतलब है की कन्हैया लाल पुस्तकालय मे उपलब्ध 73000 हजार किताबों मे से लगभग आधी से ज्यादा किताबों का अध्ययन कर चुके है वहीं वनस्पति शास्त्र एवं पादप विज्ञान एवं ओषधि पोधों की किताबों का लगभग सभी पुस्तके अध्ययन कर चुके है | इस अध्ययन के माध्यम से आप शोध एवं कृषि नवाचार मे अग्रणी स्थान हासिल कर चुके है |
आप न केवल ओषधीय पोधों की खोज मे विशेषज्ञ है, आप 500 विभिन ओषधीय प्रजाति के पादपो की खोज कर चुके है अपितु उनको 200 वेज्ञानिक वानस्पतिक नाम भी याद है, आपके ऊपर पूर्व मे कई लेख प्रकाशित हो चुके है |
पेशे से सेवानिवृत उप मुख्य अभियंता थर्मल जो की वेज्ञानिक एवं खगोलीय शिक्षा के प्रचार –प्रसार मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले पाठक बिगुल जैन को भी “वयो श्री सम्मान एवं पदक – 2023” से सम्मानित किया गया |
75 वर्षीय सेवानिवृत पुस्तकालय विज्ञानी अब्दुल हामिद को भी उनके उर्दू साहित्य शोध को बढ़ाने के लिए“वयो श्री सम्मान एवं पदक – 2023” से सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर कन्हैया लाल गोचर ने युवाओ को संबोधित करते हुये कहा की – अध्ययन एवं निरंतर सीखने की प्रक्रिया व्यक्ति को दीर्घायु तक स्वास्थ्य एवं ऊर्जावान बनाए रखती है |
बिगुल जैन ने कहा की – सेवानिवृति के बाद यदि आप सामाजिक सरोकार मे सहभागिता निभाना प्रारम्भ कर दे तो निश्चय ही आप युवा महसूस करते रहेंगे |
इस अवसर पर डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि – इस बार की थीम ‘वृद्ध व्यक्तियों के लिए मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा के वादों को पूरा करना: पीढ़ियों तक।’” हे | संयुक्त राष्ट्र इस दिन का उपयोग दुनिया भर में वृद्ध व्यक्तियों की वर्तमान और भावी पीढ़ियों के अधिकारों की वकालत करने के लिए करता है।
परामर्शदाता डबली कुमारी ने इस अवसर पर बताया की – 2050 तक आधी से ज्यादा आबादी व्रद्ध होगी इसका आशय हे हम समृद्ध विचारो का खजाना होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *