हलचल

सी.सी.टी.वी. लाइव द्वारा दिल्ली मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) टीम की मदद से यात्री सामान की चोरी करने वाले को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। दिनांक 13.9.19 को, ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल श्री विश्राम लाल ने सी.सी.टी.वी. फुटेज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत को देखा। उन्होंने तुरंत इंस्पेक्टर आर.पी.एफ./नई दिल्ली को सूचित किया और प्लेटफार्मों पर आर.पी.एफ. कर्मचारियों को सतर्क करते हुए सी.सी.टी.वी. के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति की निगरानी करना जारी रखा। जब संदिग्ध व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर 14-15 घूम रहा था, जहां यात्री गाड़ी संख्या 12425 जम्मू राजधानी पर यात्रा करने के लिए सवार हो रहे थे। श्री भूपेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर/आर.पी.एफ./नई दिल्ली जो टीम का नेतृत्व कर रहे थे ने तेजी से उस संदिग्ध व्यक्ति के इरादे और मंशा को भांपते हुए, एक जाल बिछा दिया, जिससे उसे रंगे हाथों पकड़ा जा सके। जब जम्मू राजधानी गंतव्य के लिए प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी, तो चलती ट्रेन के बी-1 कोच से चोरी किए गए बैग के साथ वह संदिग्ध व्यक्ति प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर खड़ी उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आम यात्री की तरह सवार होने लगा। जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ा हैड कॉन्स्टेबल श्री लखन ने उसे चोरी के बैग के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। तुरंत ही, इस चोरी के बारे में जम्मू राजधानी के गार्ड कमांडर/आर.पी.एफ. एस्कॉर्ट को सूचित किया गया, जिसने पीड़ित को ई-एफ.आई.आर. दर्ज करने की सलाह दी और ई-एफ.आई.आर. दर्ज की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल रशीद, लोनी गाजियाबाद के रूप में की गई। वह चोरी के 06 मामलों में पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है। बाद में उसे 01 लैपटॉप, फ्लाइट लेफ्टिनेंट हरनीत सिंह (पीड़ित) के पहचान पत्र, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और कुछ हजारों की नकद के साथ जी.आर.पी., नई दिल्ली को सौंप दिया गया।
डॉ. ए. एन. झा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/आर.पी.एफ./दिल्ली ने रेलवे सुरक्षा बल टीम के कार्य की सराहना की, विशेष रूप से सी.सी.टी.वी. की लाइव मॉनिटरिंग, तेजी से सूचना का संचार और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों के साथ समन्वय के साथ उस संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए।
श्री. एस. सी. जैन, मंडल रेल प्रबंधक/दिल्ली ने अपराध की रोकथाम और आर.पी.एफ./नई दिल्ली के पेशेवर दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि अगस्त 2019, तक, दिल्ली मंडल में 500 सी.सी.टी.वी. कैमरे हैं, जिन्होंने रेलवे परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाया है और इसे समय और आवश्यकता के साथ बढ़ाया जाएगा।
श्री. संजय सांकृत्यायन, आई.जी./आर.पी.एफ./उत्तर रेलवे ने अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट पेशेवर दृष्टिकोण दिखाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *