हलचल

कबीर-अंतरमन की आवाज-विधि शर्मा द्वारा सम्पूर्ण संगीतमय ज्ञानवर्धक यात्रा

दिल्ली। एक संगीत संध्या कबीर-अंतरमन की आवाज का आयोजन किया गया। यह संगीत यात्रा हम सब के भीतर छिपी अलौकिक क्षमता की ओर मार्ग प्रशस्त करती है। इस मौके पर भारतीय संगत की विभिन्न शैलियों में रचित कबीर के दस गीतों और दोहों का संग्रह, बड़ी ही खूबसूरती केे साथ सभी भावनाओं जैसे प्यार, भरोसे और विश्वास को दर्शाएगा। कबीर के संग कई लोकप्रिय एवं दुर्लभ भजन प्रस्तुत किए गए।
संगीत की शुरूआत कबीर के बारे में एक मुखर कथन के साथ होगी। कबीर के दोहे और भजन विधि शर्मा द्वारा लाईव गाए जाएंगे, इनका संगीत पंडित अजय प्रसन्ना ने तैयार किया है। मैत्रेयी पहरी की नृत्य कोरियोग्राफी कार्यक्रम की खूबसूरती में चार-चांद लगा देगी। इन सभी अवयवों के साथ ‘कबीर-अंतरमन की आवाज’ संगीत, साहित्य, नृत्य के संयोजन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। संगीत, अध्यात्म और साहित्य का संयोजन ‘कबीर-अंतरमन की आवाज’ हर वर्ग और हर पीढ़ी के दर्शकों के लिए एक सम्पूर्ण यात्रा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *