हलचल

न्यू लुक में सबको लुभाएगा एरोड्राम सर्किल

कोटा। एरोड्राम सर्किल को नये लुक में बनाया जायेगा जो आने-जाने वालों को लुभायेगा। नया सर्किल राजस्थानी वास्तु शिल्प एवं आधुनिक शिल्प का अनूठा समन्वय होगा। ट्रैफिक लाइट मुक्त कोटा शहर बनाने के तहत यातायात दबाव वाले एरोड्रम सर्किल के ट्रैफिक क्रोसिंग की अभिनव डिजाइन बनाई गई है। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बताया एरोड्रम सर्किल को सुंदर, अनुपम, आकर्षक बनाने के लिए ‘टावर ऑफ लिबर्टी’ के तीन टॉवर लगाये जायेंगें। जो गुलामी पर स्वतंत्रता की जीत के प्रतीक होंगे। ऐरोड्रम सर्किल से सटे क्षेत्रों को भी सुन्दर स्मारकों से सजाया जाऐगा। विशेष रुप से घोड़े वाला चौराहा जिसमें 50 फीट ऊँचा संगमरमर का स्मारक होगा। मुख्य ऐरोड्रम सर्किल पर 3 टावर सॉफ्ट लिबर्टी का राजस्थान की विशिष्ठ वास्तुकला और हाडौती क्षेत्र की पारम्परिक छत्रियाँ और महरावों में विकसित किया जाएगा। तीन अलग-अलग टावर 50 मीटर, 40 मीटर और 25 मीटर ऊँचाई के बनाऐ जाऐंगे। टावर के शीर्ष पर सुनहरे पीतल के धातु की चादरें एक ज्वलन्त एक प्रज्जवलित लौ का आभास देंगी। टावर को लम्बी दूरी से देखा जा सकेगा,जो देखने वालों को आकर्षित करेंगे। ये टावर जैसलमेर और जोधपुर स्टोन की नक्काशी और कारीगरी से सुसज्जित होंगे। इन टावरों में सुन्दर रोशनी का भी प्रायोजन रखा गया है।
ऐरोड्रम सर्किल को ट्रैफिक लाईट फ्री चौराहा के लिए डिजाईन तैयार किया गया है। अन्डरपास का निर्माण तेजी से चल रहा है। ऐरोड्रम सर्किल के पैदल यात्री क्रोसऑवर करने के लिए एस्केलेटर द्वारा एक छोर से दूसरे छोर पर जा सकेंगे। वर्तमान में स्थित पत्थर के पिल्लर जिन पर हाथी मौजूद हैं उन स्तम्भों को बनाऐ रखा जाकर उनका नये डिजाईन के साथ विलय कर दिया जाएगा। राजस्थानी पोषाकों मे लगी सुन्दर धातु की मुर्तियाँ अन्डरपास की ओर एक बगीचे में स्वतन्त्रता की मीनारों की परिधि को सुशोभित करेंगी। निर्माण वर्ष 2021में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *