राष्ट्रीयहलचल

“वर्ल्ड हेरिटेज ग्लोबल टू लोकल” पुस्तक का जिला कलेक्टर द्वारा किया विमोचन

कोटा। जिला कलेक्टर ओ पी बुनकर ने शुक्रवार को उनके कक्ष में ” वर्ल्ड हेरिटेज ग्लोबल टू लोकल पुस्तक का विमोचन किया। पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर सूचना एवं जन संपर्क विभाग राजस्थान डॉ.प्रभात कुमार सिंघल, सीनियर सेक्शन इंजिनियर मध्य – पश्चिमी रेल मंडल, कोटा अनुज कुच्छल और श्रीमती शिखा अग्रवाल पूर्व व्याख्याता अंग्रेजी ने संयुक्त रूप से लिखी है। पुस्तक की प्रस्तावना राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के संभागीय अधीक्षक डॉ.,दीपक कुमार श्रीवास्तव ने लिखी है।
जिला कलेक्टर ने कहा कि हर नागरिक को देश की विरासत पर गर्व होना चाहिए। एक जगह सभी विरासत को पुस्तक में उपलब्ध कराने के लिए लेखक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हाड़ोती में उपलब्ध हेरिटेज पर भी काम किया जाना चाहिए।
विमोचन अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा ने कहा की भारत की विरासत वाली यह पुस्तक पर्यटन विकास में उपयोगी होगी। डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव, लेखक अनुज कुमार कुच्छल, एडवोकेट अख्तर खान ” अकेला” और वरिष्ठ पत्रकार के. डी.अब्बासी भी उपस्थित थे।
लेखक डॉ.सिंघल ने बताया कि पुस्तक में यूनेस्को द्वारा अब तक भारत की घोषित 40 विश्व विरासत को शामिल किया गया है। अंग्रजी भाषा में संभवत: यह प्रथम अद्यतन पुस्तक है। पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण पूर्व जिला कलेक्टर राठौर के सुझाव पर लिखा गया है। पुस्तक 197 पृष्ठ की है और मूल्य 225 रुपए है। पुस्तक का प्रकाशन मुंबई के वीएसआरडी पब्लिशिंग हाउस द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *